हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एचपीऐससीबीऐल) के नए लोगो का अनावरण किया है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस लोगो का अनावरण एचपीऐससीबीऐल द्वारा आयोजित स्पार्क-2023 कार्यक्रम में किया।
इस मौक़े पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने चुनौतियों के लिए एचपीऐससीबीऐल के तैयार रहने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि बैंक डिजिटल तकनीकयुक्त होने चाहिए और उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर, बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जानी चााहिए। सुखविन्दर ने कहा कि सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली के विस्तार के लिए छह महीने के अन्दर सुधारों को लागू किया जाएगा।
इस मौक़े पर हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री और कई विधायक भी मौजूद थे।