सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की सीमावर्ती सड़क नैटवर्क को मज़बूत करने की इल्तिजा

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नैटवर्क को मज़बूत करने की इल्तिजा की है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए महत्वपूर्ण होने के अलावा राज्य के लिए भी मददगार है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। सुखविन्दर ने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के काम में तेज़ी लाने की भी इल्तिजा की।
राजनाथ सिंह ने राज्य को मदद देने का आश्वासन दिया।

Comments (0)
Add Comment