सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने किया पालमपुर उप-मण्डल में सड़क के उन्नयन का शिलान्यास

9.30 किलोमीटर लम्बी इस सड़क का के उन्नयन पर आएगा 7.28 करोड़ रुपये का ख़र्च

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने काँगड़ा ज़िला के पालमपुर उप-मण्डल के तहत भरमात में कुलानी-चन्दपुर-भरमात-सिम्बलू पट्टी सम्पर्क सड़क के उन्नयन-कार्य का शिलान्यास किया है। 9.30 किलोमीटर लम्बी इस सड़क का के उन्नयन पर 7.28 करोड़ रुपये का ख़र्च आएगा।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को इस परियोजना को 18 महीने के अन्दर पूरा करने के निर्देश दिए। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि सड़कें हिमाचल प्रदेश में सम्पर्क का मुख्य साधन हैं जिस कारण प्रदेश सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है।

Comments (0)
Add Comment