हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी से पर्वतमाला परियोजना पर चर्चा की है। इस परियोजना के तहत रोपवे का निर्माण किया जाना है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नितिन गडकरी से मुलाकात की और उनसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (ऐनएचएआई) की विभिन्न परियोजनाओं पर बात की।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने राज्य के विभिन्न मुद्दों, ख़ासकर भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणों द्वारा संचालित फ़ोरलेन परियोजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा सुखविन्दर सिंह ने यातायात की भीड़ को कम करने के अलावा दूरी कम करने के लिए फ़्लाईओवर के निर्माण की भी वकालत की।