नहीं रहे सुखराम शर्मा, 94 साल की उम्र में हुआ निधन, लम्बे समय से थे बीमार

राजनीति में एक लम्बे समय तक सक्रिय रहे सुखराम शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मण्डी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य रहते साल 1993 से साल 1996 तक रहे केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व केन्द्रीय मन्त्री सुखराम शर्मा का निधन हो गया है। सुखराम शर्मा 94 साल के थे।
सुखराम एक लम्बे समय से बीमार थे और हालत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें हिमाचल प्रदेश के मण्डी के एक स्थानीय अस्पताल से सात मई को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था।
सुखराम शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के कोटली में 27 जुलाई, 1927 को हुआ था। सुखराम राजनीति में एक लम्बे समय तक सक्रिय रहे। वो हिमाचल प्रदेश के मण्डी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य रहते साल 1993 से साल 1996 तक केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री रहे। उन्होंने पाँच बार विधानसभा चुनावों और तीन बार लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की।
सुखराम शर्मा को साल 2011 में भ्रष्टाचार के लिए पाँच साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई थी।

Comments (0)
Add Comment