श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 24 मछुआरों को गिरफ़्तार करके उनकी पाँच नावों को ज़ब्त किया है। यह कार्रवाई पकड़े गए सभी मछुआरों के श्रीलंकाई सीमा में घुसने के बाद की गई। यह जानकारी मंगलवार को श्रीलंका के एक अधिकारी ने दी।
याद रहे कि हाल ही में श्रीलंकाई नौसेना ने कहा था कि इस साल अब तक 228 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा था कि गिरफ़्तार किए गए इन मछुआरों से करीब 30 नाव ज़ब्त की गई हैं।