कुछ बहुरूपियों ने छल किया, चुनी हुई सरकार चोरी की और भ्रष्टाचार लोक में ले गए

प्रियंका गाँधी ने आज किया मध्य प्रदेश के साँवेर में एक जनसभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार को मध्यप्रदेश में कहा है कि कुछ बहुरूपियों ने छल किया, चुनी हुई सरकार चोरी की और भ्रष्टाचार लोक में ले गए। प्रियंका गाँधी ने आज मध्य प्रदेश के साँवेर में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि अहिरावण ने जिस तरह भगवान राम और लक्ष्मण जी से छल किया, उसी तरह आपके साथ भी कुछ बहुरूपियों ने छल किया। प्रियंका ने कहा कि आपकी चुनी हुई सरकार चोरी की और उसे भ्रष्टाचार लोक में ले गए।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि अगर आज आप हनुमान नहीं बनेंगे, तो यहाँ से जो छल शुरु हुआ, उसे कौन ठीक करेगा! प्रियंका ने कहा कि इसलिए आपको हनुमान बनना पड़ेगा।

Comments (0)
Add Comment