पंजाब के मोहाली स्थित चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय में लड़कियों के नहाते वक़्त बनाए गए वीडियो मामले में विशेष जाँच दल (ऐसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय को फिलहाल बन्द कर दिया गया है।
याद रहे कि चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय में होस्टल की लड़कियों के नहाते वक़्त वीडियो बनाए गए थे। इन्हें इसी विश्वविद्यालय की एक लड़की ने बनाया और एक लड़के को भेज दिया। इस लड़के ने ये वीडियो वायरल कर दिए। जब इस बात का पता होस्टल की लड़कियों और विश्वविद्यालय के दूसरे छात्रों को चला तो उन्होंने विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई तेज़ की।