काँग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लेंगे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी हिस्सा

भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को हिंगोली ज़िला में करेगी प्रवेश जहाँ लेंगे आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा, राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे और शिवसेना के विधायक सचिन अहिर के भी शामिल होने की कही जा रही है बात

काँग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे भी हिस्सा लेंगे। भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को हिंगोली ज़िला में प्रवेश करेगी जहाँ आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा में राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे और शिवसेना के विधायक सचिन अहिर के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा में पहले उद्धव ठाकरे भी शामिल होने वाले थे, लेकिन अब आदित्य ठाकरे ही शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शरद पवार भी बीमार होने के कारण हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment