शिव प्रताप शुक्ल को बनाया हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल, बने राज्य के 29वें राज्यपाल

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी कर दिए गए हैं उनकी नियुक्ति के आदेश, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बधाई

शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल बने हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिव प्रताप शुक्ल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बधाई दी। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने प्रदेश और यहाँ की जनता को शिव प्रताप शुक्ल के लम्बे तजुर्बे का फ़ायदा मिलने की उम्मीद की।
हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बधाई दी।

Comments (0)
Add Comment