हिमाचल प्रदेश के शिमला के एक लड़के ने पंजाब के मोहाली स्थित चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के हॉस्टल की लड़कियों के नहाते वक़्त बनाए गए वीडियो वायरल कर दिए हैं। ये वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल की छात्राओं में से आठ लड़कियों ने ख़ुदकुशी की कोशिश की जिनमें से एक की हालत गम्भीर है। इस युवक को चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय की एक लड़की ने 60 नहाती लड़कियों के वीडियो भेजे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय की एक छात्रा बहुत वक़्त से नहाती लड़कियों के वीडियो बनाती थी। जब इस बात का पता हॉस्टल की लड़कियों को चला तो उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबन्धन से इसकी शिकायत की। इन लड़कियों का कहना है कि इस मामले में प्रबन्धन ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की। इन लड़कियों ने प्रबन्धन पर यह बात किसी को न बताने का इल्ज़ाम भी लगाया।
हिमाचल प्रदेश निवासी आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।