संजय राउत ने भाजपा पर लगाया मुम्बई को केन्द्रशासित प्रदेश बनाने की साज़िश का इल्ज़ाम

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इल्ज़ाम लगाया है कि वह मुम्बई को एक केन्द्रशासित प्रदेश बनाने की साज़िश रच रही है। संजय राउत ने अपने पास इसके सबूत होने का भी दावा किया है। राउत ने कहा कि इसके मद्देनज़र केन्द्रीय गृह मन्त्रालय में एक प्रस्तुति भी दी गई है।
संजय राउत ने कहा कि भाजपा के पूर्व साँसद किरीट सोमैया समेत अन्य नेताओं, बिल्डरों और व्यापारियों का एक समूह इस साज़िश का हिस्सा था। राउत ने कहा कि इस समूह द्वारा केन्द्रीय गृह मन्त्रालय को मुम्बई को एक केन्द्रशासित प्रदेश बनाने बारे एक प्रस्तुति दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मक़सद से धन भी इकट्ठा किया जा रहा है। संजय राउत ने कहा कि ये कोशिशें पिछले दो महीने से चल रही हैं। राउत ने कहा कि वो जो कह रहे हैं, उनके पास उसे साबित करने के लिए सबूत हैं।

Comments (0)
Add Comment