यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच रूस के विदेश मन्त्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा है कि यूक्रेन से जंग में भारत की मध्यस्थता से रूस को कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यूक्रेन से जंग की शुरुआत से ही भारत का रुख़ निष्पक्ष रहा है और भारत अमरीका के दबाव में कभी नहीं आया। सर्गेई लावरोव ने नई दिल्ली में भारत के नेताओं के साथ बैठक की।
सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस रक्षा-क्षेत्र में भारत के साथ किसी भी आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। लावरोव ने कहा कि अगर भारत रूस से कुछ भी ख़रीदना चाहता है तो हम इस पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।
ग़ौरतलब है कि सर्गेई लावरोव ने भारत आने से पहले चीन का भी दौरा किया था।