यूक्रेन संकट के बीच रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के समर्थन की उम्मीद जताई है। रूस ने शुक्रवार को कहा कि जब यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश करेगी तो उसे भारत से समर्थन की उम्मीद है।
रूस के राजनयिक रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत को उन कारणों की गहरी समझ है जिनसे यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पैदा हुई है। बाबुश्किन ने कहा कि रूस दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के साथ भारत से निरन्तर समर्थन की उम्मीद में है।
ग़ौरतलब है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के साथ-साथ पूर्वी यूरोपीय देश में बदलती स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार शाम को एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान होना है।