हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि दो महीने के अन्दर विवेकानन्द चिकित्सा अनुसन्धान न्यास (वीऐमआरटी) की कैथलैब स्थापित करने सम्बन्धी रूप रेखा तैयार कर ली जाएगी। जय राम ठाकुर आज विवेकानन्द चिकित्सा अनुसन्धान न्यास, पालमपुर के परिसर में आयोजित बैठक में भाग ले रहेे थे। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री शान्ता कुमार भी मौजूद थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2005 में कायाकल्प में एक कलस्टर उपचार प्रणाली के अन्तर्गत योग, नैचुरोपैथी, पंचकर्म और फीज़ियोथेरैपी सेवाएं आरम्भ की गई थीं। जय राम ने कहा कि विवेकानन्द अस्पताल को स्थापना की प्रारम्भिक अवधि में बहुत सारी बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और वर्ष 2012 में इसे शुरु किया गया।