रंजन शर्मा, बिपिन चन्द्र नेगी और राकेश कैंथला ने सोमवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज एक समारोह में शर्मा, नेगी और कैंथला को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ममीदन्ना सत्य रत्न श्री रामचन्द्र राव भी उपस्थित थे। इस मौक़े पर शिव प्रताप शुक्ल की पत्नी जानकी शुक्ल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मन्त्री, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और दूसरे लोग भी मौजूद थे।