राजनाथ सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर की इन्दिरा गाँधी की नेतृत्व-क्षमता की तारीफ़

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के साथ साल 1971 के युद्ध में इन्दिरा गाँधी की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ़ कई साल तक हमारे देश का नेतृत्व किया बल्कि युद्ध की परिस्थितियों में भी देश की बागडोर सम्भाले रखी थी

भारत के रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी की नेतृत्व-क्षमता की तारीफ़ की है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के साथ साल 1971 के युद्ध में इन्दिरा गाँधी की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ़ कई साल तक हमारे देश का नेतृत्व किया बल्कि युद्ध की परिस्थितियों में भी देश की बागडोर सम्भाले रखी थी। राजनाथ ‘सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर शंघाई सहयोग संगठन (ऐससीओ) द्वारा आयोजित एक वैबिनार में बोल रहे थे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में महिलाओं को सशस्त्र बलों में लाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। राजनाथ ने कहा कि देश में 2022 से महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (ऐनडीए) जैसे प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को सैन्य पुलिस कॉर्प्स में पहले ही शामिल किया जा चुका है।

Comments (0)
Add Comment