हिमाचल प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे राजीव गाँधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम शिमला में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही यह बात

हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गाँधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम शिमला में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गाँधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि इन स्कूलों का निर्माण कम से कम 100 कनाल के परिसर में किया जाएगा। सुखविन्दर सिंह ने अधिकारियों को सभी छात्र हितैषी मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों के लिए भूमि का चयन कर, निर्माण-कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

Comments (0)
Add Comment