पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार ली उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी रहे मौजूद

पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दूसरी बार उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ले ली है। धामी उत्तराखण्ड के 12वें मुख्यमन्त्री बने हैं। उनके साथ आठ कैबिनेट मन्त्रियों ने भी शपथ ली है।
शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे। इस समारोह में नरेन्द्र मोदी के अलावा भारत के रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह, गृह मन्त्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमन्त्री भी मौजूद थे।

Comments (0)
Add Comment