प्रधानमन्त्री मोदी ने कायर और ग़द्दार इकट्ठे कर रखे हैं, बोलीं प्रियंका गाँधी

प्रियंका गाँधी ने आज किया मध्य प्रदेश के दतिया में एक जनसभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार को कहा है कि प्रधानमन्त्री मोदी ने कायर और ग़द्दार इकट्ठे कर रखे हैं। प्रियंका गाँधी ने आज मध्य प्रदेश के दतिया में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने पहचान करके कायर और ग़द्दार इकट्ठे किए हुए हैं। प्रियंका ने कहा कि ऐसे में इनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी परेशान हैं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी जहाँ भी जाते हैं, उनको अपनी ही चिन्ता रहती है, जनता की नहीं। प्रियंका ने कहा कि वो जहाँ भी जाते हैं अपना ही रोना रोते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में गए और कहा कि उनको गालियां दीं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि अब मध्य प्रदेश में भी कह रहे हैं कि उनको गालियां दीं। प्रियंका ने कहा कि वो अपनी ही कहते हैं, जनता की परेशानियों से उनको कोई मतलब नहीं है।

Comments (0)
Add Comment