प्रेम सिंह तमाँग ने ली लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमन्त्री के तौर पर शपथ

प्रेम सिंह तमाँग के साथ आज ली आठ विधायकों ने भी मन्त्री के तौर पर शपथ

सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा (ऐसकेऐम) नेता प्रेम सिंह तमाँग ने सोमवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमन्त्री के तौर पर शपथ ली है। प्रेम सिंह तमाँग के साथ आज आठ विधायकों ने भी मन्त्री के तौर पर शपथ ली।
सिक्किम विधानसभा में कुल 32 सीटें हैं। सिक्किम में विधानसभा चुनावों में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इन चुनावों के नतीजे दो जून को आए थे। इन चुनावों में ऐसकेऐम ने 31 सीटें जीती हैं।

Comments (0)
Add Comment