हैदराबाद के शादनगर में महिला पशु-चिकित्सक के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने वाले चारों अभियुक्तों को पुलिस ने ऐनकॉउण्टर में मार गिराया है। हैदराबाद के पुलिस-आयुक्त ने इन अभियुक्तों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस इन अभियुक्तों को अपराध की पुनर्संरचना करने के लिए अपराध-स्थल पर ले गई थी। वहाँ इन्होंने भागने की कोशिश की जिस कारण पुलिस ने इन्हें ऐनकॉउण्टर में मार गिराया।
याद रहे कि 27-28 नवम्बर की रात को हैदराबाद के शादनगर में महिला पशु-चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।