काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने सोमवार को कहा है कि टीवी पर सच्चाई छुपाकर गुमराह किया जाता है, मीडिया झूठ बोलता है। प्रियंका गाँधी आज हिमाचल प्रदेश के शाहपुर में एक जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि टीवी पर आपको सच्चाई को छुपाकर गुमराह किया जाता है। प्रियंका ने कहा कि मीडिया आपसे झूठ बोलता है। प्रियंका गाँधी ने कहा कि मीडिया आपसे झूठ बोलता है कि नरेंद्र मोदी जैसे नेता कभी हुए ही नहीं। प्रियंका ने कहा कि मीडिया आपसे झूठ बोलता है कि अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया आपसे झूठ बोलता है कि देश के किसान बेहद ख़ुश हैं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि मीडिया आपसे झूठ बोलता है कि युवाओं के पास रोज़गार है।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि असलियत में महंगाई बहुत बढ़ चुकी है, युवा बेरोज़गार हैं। प्रियंका ने कहा कि संविधान और आरक्षण पर हमला हो रहा है।