जब जनता का मान-सम्मान होगा, तभी देश का सम्मान बढ़ेगा, बोलीं प्रियंका गाँधी

प्रियंका गाँधी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के जमालपुर में लोगों के बीच बोल रही थीं

काँग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने रविवार को कहा है कि जब जनता का मान-सम्मान होगा, तभी देश का सम्मान बढ़ेगा। प्रियंका गाँधी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के जमालपुर में लोगों के बीच बोल रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि आज देश में बड़े-बड़े इवैण्ट होते हैं, तो कहते हैं कि देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है। प्रियंका ने कहा कि क्या इस देश का मान-सम्मान जनता और युवाओं के सपनों से नहीं जुड़ा! उन्होंने कहा कि क्या इस देश के युवाओं को रोज़गार नहीं मिलना चाहिए।

Comments (0)
Add Comment