चौथी पास राजा का एक दोस्त चढ़ाता है किसानों पर गाड़ी और एक करता है महिलाओं से छेड़छाड़

अरविन्द केजरीवाल ने आज सुनाई दिल्ली के रामलीला मैदान में केन्द्र सरकार के अध्यादेश के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी (आप) की एक रैली में एक चौथी पास राजा की कहानी

दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा है कि एक चौथी पास राजा का एक दोस्त किसानों पर गाड़ी चढ़ा देता है और एक दोस्त महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। अरविन्द केजरीवाल ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में केन्द्र सरकार के अध्यादेश के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी (आप) की एक रैली में एक चौथी पास राजा की कहानी सुनाई।
अरविन्द केजरीवाल ने एक चौथी पास राजा की कहानी सुनाते हुए कहा कि इस कहानी में रानी नहीं है। केजरीवाल ने किसान आन्दोलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि राजा का एक दोस्त है जो किसानों पर गाड़ी चढ़ा देता है, लेकिन राजा को इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि राजा के एक दोस्त ने अन्तर्राष्ट्रीय पहलवानों से छेड़छाड़ की।
इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने नोटबन्दी और फ़र्ज़ी डिग्री की भी बात की। केजरीवाल ने महंगाई का का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि चौथी पास राजा को पता ही नहीं है कि देश को कैसे चलाना है।
अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को तानाशाह कहा। केजरीवाल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि वो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उनको बहुत अहंकार है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि देश के अन्दर जनतन्त्र ख़त्म हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि इसी को तानाशाही, हिटलरशाही कहते हैं।

Comments (0)
Add Comment