काँग्रेस का न्यायपत्र संघर्ष की आवाज़ है, देश की आवाज़ है, बोलीं प्रियंका गाँधी

प्रियंका गाँधी ने आज किया राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शनिवार को कहा है कि काँग्रेस का न्यायपत्र एक संघर्ष की आवाज़ है, देश की आवाज़ है। प्रियंका गाँधी ने आज राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि देश में बेरोज़गारी चरम पर है, लेकिन मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रियंका ने कहा कि महंगाई चरम पर है, महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर चीज़ पर जीऐसटी है, पैट्रोल-डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि मोदी सरकार अग्निवीर योजना लाई, इससे युवाओं की आशाएं टूट गईं। प्रियंका ने कहा कि नौजवान मेहनत से पढ़ाई करता है, लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन करते हैं, लेकिन प्रधानमन्त्री मोदी सुनवाई नहीं करते हैं।

Comments (0)
Add Comment