हिमाचल प्रदेश में हटाया गया रात का कर्फ़्यू, मन्त्रिमण्डल ने लिया फ़ैसला

कोविड-19 महामारी की बिगड़ती स्थिति के कारण लगाया गया था यह कर्फ़्यू

हिमाचल प्रदेश में रात का कर्फ़्यू हटा दिया गया है। यह फ़ैसला बुधवार को हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने लिया।
यह कर्फ़्यू कोविड-19 महामारी की बिगड़ती स्थिति के कारण लगाया गया था जिसे अब स्थिति में सुधार होने के बाद हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी बाहरी और आन्तरिक स्थलों में सामाजिक, धार्मिक, साँस्कृतिक, राजनैतिक और अन्य समारोहों जिनमें विवाह एवं अन्तिम संस्कार इत्यादि शामिल हैं, में 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों के शामिल होने की भी इजाज़त दे दी गई है।

Comments (0)
Add Comment