न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ ने कहा है कि उनकी बातों से ज़्यादा उनका काम बोलेगा। डी. वाई. चन्द्रचूड़ ने यह बात बुधवार को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने के बाद कही। राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चन्द्रचूड़ को पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया मीडिया से बात करते हुए डी. वाई. चन्द्रचूड़ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता देश और आम नागरिक की सेवा करना है। चन्द्रचूड़ ने रजिस्ट्री और न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार का भी वादा किया।