हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में कही।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के ज़रिये दिए जाने वाले सरसों के तेल को 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का फ़ैसला लिया है। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार के इस फ़ैसले के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले से क़रीब 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा।