भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में सोमवार को किए गए भारत बन्द में देश भर के चालीस से ज़्यादा किसान-संगठन शामिल हुए। इस बन्द का असर देश भर में रहा। इस बन्द का सबसे ज़्यादा असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखा गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के कई स्थानों पर भी भारत बन्द का असर देखने को मिला।
भारत बन्द के दौरान किसानों और किसान-समर्थकों द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर यातायात को भी बाधित किया। कुल मिलाकर प्रदर्शन शान्तिपूर्ण था।
ग़ौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इन क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की सीमाओं पर जुटे हुए हैं।