मोदी जनता से कटे हुए हैं, उनके दिल में जनता के लिए कुछ नहीं है, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी आज कर रही थीं उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनता को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार को कहा है कि नरेंद्र मोदी जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दिल में जनता के लिए कुछ नहीं है। प्रियंका गाँधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनता को सम्बोधित कर रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दिल में किसानों, मज़दूरों, ग़रीब लोगों के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज वो महलों में रहते हैं, अरबपतियों के साथ घूमते हैं, उन्हें आपकी कोई परवाह नहीं है।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में आपको क्या मिला! प्रियंका ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी और महंगाई है। उन्होंने कहा कि हालात ये हैं कि देश में 45 साल में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है। प्रियंका गाँधी ने कहा कि जिन बड़ी-बड़ी कम्पनियों से लोगों को रोज़गार मिलता था, नरेंद्र मोदी ने उन संस्थानों को चन्द पूँजीपतियों के हवाले कर दिया है।

Comments (0)
Add Comment