मीडिया आज सरकार से सवाल नहीं पूछता, जिससे जवाबदेयी ख़त्म हो गई है, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी आज कर रही थीं उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन-सम्पर्क के दौरान जनता से संवाद

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने वीरवार को कहा है कि मीडिया आज सरकार से सवाल नहीं पूछता, जिससे जवाबदेयी ख़त्म हो गई है। प्रियंका गाँधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन-सम्पर्क के दौरान जनता से संवाद कर रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि मीडिया के लोग आज सरकार से सवाल ही नहीं पूछते हैं। प्रियंका ने कहा कि जब उनके पिता प्रधानमन्त्री थे, तो मीडिया वाले रोज़ सवाल पूछते थे।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि लोकतन्त्र में मीडिया का काम जनता की ओर से सरकार से सवाल पूछना होता है। प्रियंका ने कहा कि आज यह जवाबदेयी भी ख़त्म हो गई है।

Comments (0)
Add Comment