ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव को बनाया हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को की थी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव के नाम की सिफ़ारिश

ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव के नाम की सिफ़ारिश की थी। ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने कल पाँच उच्च न्यायालयों के लिए पाँच न्यायाधीशों के नाम की सिफ़ारिश की थी। बॉम्बे उच्च न्यायालय के लिए आर. डी. धानुका, मद्रास उच्च न्यायालय के लिए ऐस. वी. गंगापुरवाला, राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह, केरल उच्च न्यायालय के लिए ऐस. वी. भट्टी और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव के नाम की सिफ़ारिश की गई थी।

Comments (0)
Add Comment