कर्नाटक की 40 प्रतिशत कमिशन सरकार ने लूटे हैं कर्नाटक से 1.50 लाख करोड़ रुपये

आज मैसूरु में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रही थीं प्रियंका गाँधी

प्रियंका गाँधी ने मंगलवार को कहा है कि कर्नाटक की 40 प्रतिशत कमिशन सरकार ने कर्नाटक से 1.50 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं। प्रियंका ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक के लोगों को बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है। प्रियंका गाँधी आज मैसूरु में चुनाव प्रचार की अपनी शुरुआत के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि कर्नाटक में हर तरह का घोटाला हुआ है। प्रियंका ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण एक ठेकेदार ने ख़ुदकुशी कर ली, पुलिस भर्तियों में घोटाले हुए। प्रियंका गाँधी ने कहा कि इसके ख़िलाफ़ देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रियंका ने कहा कि इन्होंने किसी को नहीं छोड़ा, जहाँ मौक़ा मिला, इन्होंने वहाँ लूटा।

Comments (0)
Add Comment