हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने भारत के रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव से राज्य में रेल नैटवर्क के विस्तार का आग्रह किया है। जय राम ठाकुर ने यह आग्रह आज नई दिल्ली में अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक में किया।
जय राम ठाकुर ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के काम में तेज़ी लाने का भी आग्रह किया। जय राम ने कहा कि इस लाइन का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। उन्होंने बद्दी-चण्डीगढ़ रेल लाइन पर जल्दी काम शुरु करने का भी आग्रह किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की ओर से भूमि-अधिग्रहण का काम किया जा चुका है। जय राम ने कालका-शिमला रेल ट्रैक को स्तरोन्नत करने का भी आग्रह किया।
इस बैठक में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मन्त्री अनुराग सिंह ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी मौजूद थे।