हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को ज़िला सिरमौर के पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के भरली में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। ये परियोजनाएं 214 करोड़ रुपये से ज़्यादा लागत की हैं।
इसके बाद जय राम ठाकुर ने एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस मौक़े पर राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, ज़िला परिषद की अध्यक्ष सीमा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक राजीव बिन्दल, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप और अधिकारी भी मौजूद थे।