हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को ऊना ज़िला के चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। ये 200 करोड़ रुपये लागत की 33 परियोजनाएं हैं।
इस मौक़े पर भारत के सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मन्त्री अनुराग सिंह ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्री वीरेन्द्र कंवर भी मौजूद थे। जय राम ठाकुर, अनुराग सिंह ठाकुर और वीरेन्द्र कंवर ने अम्ब में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।