इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम और सतत प्रयोगों का परिणाम है, बोली काँग्रेस

काँग्रेस ने आज कही यह बात इसरो के सोलर मिशन के तहत लॉन्च किए गए आदित्य-ऐल1 के लैग्रेंज पॉइण्ट पर पहुँचने पर

काँग्रेस ने शनिवार को कहा है कि भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) की ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम और सतत प्रयोगों का परिणाम है। काँग्रेस ने आज यह बात इसरो के सोलर मिशन के तहत लॉन्च किए गए आदित्य-ऐल1 के लैग्रेंज पॉइण्ट पर पहुँचने पर कही।
काँग्रेस ने कहा कि हमेशा की तरह एक बार फिर इसरो ने देश को गौरवान्वित होने का मौक़ा दिया है। काँग्रेस ने कहा कि आदित्य ऐल-1 अपनी मंज़िल तक पहुँच गया है। काँग्रेस ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और सतत प्रयोगों का परिणाम है। काँग्रेस ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हमें गर्व है। काँग्रेस ने इसरो की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Comments (0)
Add Comment