भारतीय अनुसन्धान संगठन (इसरो) दो सितम्बर को अपने सोलर मिशन के तहत आदित्य ऐल-1 का प्रक्षेपण करेगा। इसरो ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ऐल-1 को आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सुबह 11:50 बजे पीऐसऐलवी-ऐक्सऐल रॉकेट से अन्तरिक्ष में भेजा जाएगा।
इसरो ने आज कहा कि आदित्य ऐल-1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अन्तरिक्ष आधारित भारतीय प्रयोगशाला होगी। इसरो ने कहा कि ऐल-1 को सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के दूरस्थ अवलोकन के लिए डिज़ाइन किया गया है।