भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने मंगलवार रात 2:45 बजे आदित्य-ऐल1 अन्तरिक्षयान को अगली कक्षा में भेज दिया है। अब आदित्य-ऐल1 की पृथ्वी से सबसे कम दूरी 282 किलोमीटर और सबसे ज़्यादा दूरी 40,225 किलोमीटर है। इसरो ने आज आदित्य-ऐल1 को दूसरी कक्षा में भेजने में सफल रहने की जानकारी दी।
इससे पहले आदित्य-ऐल1 को तीन सितम्बर को पहली बार अगली कक्षा में भेजा गया था। आदित्य-ऐल1 को अगली कक्षा में 10 सितम्बर को रात 2:30 बजे भेजा जाएगा।