इसरो ने करवाई चन्द्रयान-3 मिशन के विक्रम लैण्डर की फ़्लाइट के बाद सफल लैण्डिंग

तीन सितम्बर को किया गया विक्रम लैण्डर की फ़्लाइट और लैण्डिंग का यह ऐक्सपैरिमैण्ट

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने चन्द्रयान-3 मिशन के विक्रम लैण्डर की फ़्लाइट के बाद सफल लैण्डिंग करवाई है। विक्रम लैण्डर की फ़्लाइट और लैण्डिंग का यह ऐक्सपैरिमैण्ट तीन सितम्बर को किया गया। इसरो ने सोमवार को विक्रम लैण्डर की फ़्लाइट के बाद लैण्डिंग की जानकारी दी।
इसरो ने आज कहा कि विक्रम लैण्डर को 40 सैण्टिमीटर ऊपर उठाया गया और 30 से 40 सैण्टिमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैण्ड करवा दिया गया। इसरो ने इसे हॉप ऐक्सपैरिमैण्ट या जम्प टैस्ट कहा।
इसरो ने कहा कि विक्रम की सफल लैण्डिंग के बाद इसके सभी उपकरणों को पहले की तरह सैट कर दिया गया।

Comments (0)
Add Comment