भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने शनिवार को सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-ऐल1 लॉन्च कर दिया है। आदित्य-ऐल1 को आज सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र से लॉन्च किया गया।
आदित्य-ऐल1 को पीऐसऐलवी-सी57 के ऐक्सऐल वर्जन रॉकेट से लॉन्च किया गया। आदित्य-ऐल1 को रॉकेट ने 63 मिनट 19 सैकण्ड बाद पृथ्वी के ऑर्बिट में छोड़ दिया। आदित्य-ऐल1 छह जनवरी, 2024 को लैगरेंज पॉइण्ट-1 तक पहुँचेगा। आदित्य-ऐल1 यहाँ से सूर्य का अध्ययन करेगा।