शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) साँसद संजय राउत ने शनिवार को पूछा है कि क्या सरकार रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) के कट्टर कार्यकर्ता प्रदीप कुरुलकर को बचाने के लिए देशद्रोह क़ानून हटा रही है। संजय राउत आज केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह द्वारा शुक्रवार को बिल पेश करते हुए देशद्रोह क़ानून को ख़त्म करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी।
संजय राउत ने कहा कि जिसके ऊपर देशद्रोह का क़ानून लगाना चाहिए उस पर यह क़ानून नहीं लगाया गया। राउत ने कहा कि पाकिस्तान को रक्षा रहस्य बेचने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के ख़िलाफ़ देशद्रोह का क़ानून नहीं लगाया गया क्योंकि वो आरऐसऐस के कट्टर कार्यकर्ता हैं। संजय राउत ने पूछा कि क्या उनको बचाने के लिए ही देशद्रोह का क़ानून हटाया जा रहा है।
अगर पेश किए गए बिल को देखें तो पता चलता है कि राजद्रोह के क़ानून को बदला गया है।