अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने की रोते हुए कुश्ती छोड़ने की घोषणा

साक्षी मलिक ने आज उठाया यह क़दम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साँसद बृजभूषण शरण सिंह के क़रीबी संजय सिंह को कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूऐफ़आई) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद

अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने वीरवार को रोते हुए कुश्ती छोड़ने की घोषणा की है। साक्षी मलिक ने आज यह क़दम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साँसद बृजभूषण शरण सिंह के क़रीबी संजय सिंह को कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूऐफ़आई) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उठाया।
दिल्ली में आज शाम अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला। इस दौरान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने की घोषणा करते हुए अपने जूते उतारकर मेज़ पर रखे और वहाँ से उठकर चली गईं।

Comments (0)
Add Comment