कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर स्याही फेंकी गई है। राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर कर्नाटक के बंगलुरु स्याही एक कार्यक्रम के दौरान फेंकी गई।
राकेश टिकैत ने स्याही फेंकने का इल्ज़ाम कर्नाटक सरकार पर लगाया है। टिकैत ने कहा कि यह सब सरकार की मिलीभगत से हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस की तरफ़ से कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी।