इन्दिरा गाँधी के अभूतपूर्व फ़ैसलों ने दी विकास को दिशा, बोले सुखविन्दर सिंह सुक्खू

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज किया नई दिल्ली स्थित इन्दिरा गाँधी स्मृति संग्रहालय का दौरा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने रविवार को नई दिल्ली में कहा है कि पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी ने प्रधानमन्त्री के तौर पर कई ऐसे अभूतपूर्व फ़ैसले लिए जिन्होंने भारत के विकास को एक दिशा दी। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली स्थित इन्दिरा गाँधी स्मृति संग्रहालय का दौरा किया।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश के मानचित्र पर एक राज्य के तौर पर इन्दिरा गाँधी ने ही स्थापित किया। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि इन्दिरा के इस फ़ैसले से हिमाचल प्रदेश के विकास को एक दिशा मिली।

Comments (0)
Add Comment