भारत का चन्द्रयान-3 बुधवार को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैण्डिंग करने में कामयाब रहा है। इस तरह आज भारत चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैण्डिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
चन्द्रयान-3 ने आज शाम पाँच बजकर 44 मिनट पर लैण्डिंग प्रक्रिया शुरु करने के बाद अगले 20 मिनट में चन्द्रमा की आख़िरी कक्षा से 25 किलोमीटर का सफ़र पूरा किया। इस तरह चन्द्रयान-3 का लैण्डर शाम छह बजकर चार मिनट पर चाँद की सतह पर पहुँचा।
भारतीय अनुसन्धान संगठन (इसरो) के निदेशक ऐस. सोमनाथ ने आज कहा कि उनके लिए अगले 14 दिन बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। ऐस. सोमनाथ ने कहा कि प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का भी समय लग सकता है। सोमनाथ ने कहा कि प्रज्ञान चाँद के वातावरण बारे जानकारी देगा।
ऐस. सोमनाथ ने कहा कि इसरो के कई मिशन क़तार में हैं। सोमनाथ ने कहा कि जल्द ही आदित्य ऐल-1 सूर्य पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गगनयान पर भी काम चल रहा है।