विपक्षी गठबन्धन का नया नाम इण्डियन नैशनल डैमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायन्स (इण्डिया) होगा। यह फ़ैसला मंगलवार को बंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में लिया गया।
बंगलुरु में आज विपक्षी दलों की बैठक में विपक्षी गठबन्धन के नाम पर चर्चा हुई। विपक्षी गठबन्धन के नाम को लेकर कई विपक्षी दलों ने अपने सुझाव दिए। इसके बाद इण्डिया, यानी भारतीय राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक समावेशी गठबन्धन नाम पर सहमति बनी।