भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया टोक्यो में होने वाले ओलिम्पिक के लिए क्वॉलिफ़ाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ष 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलिम्पिक के लिए क्वॉलिफ़ाई कर लिया है। भारतीय पुरुष टीम ने दो मैचों के ऐग्रिगेट में रूस की टीम को 11-3 से हराया। भारतीय टीम ने रूस को पहले मैच में 4-2 और दूसरे मैच में 7-1 से हराया। इस तरह भारतीय टीम ने ऐग्रिगेट में 11-3 से जीत दर्ज करके क्वॉलिफ़ाई किया।

Comments (0)
Add Comment