काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा है कि अगर संविधान ख़त्म हो गया, तो हम आज़ादी के पहले जैसे ही ग़ुलाम बन जाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज झारखण्ड के हज़ारीबाग़ में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज देश का संविधान और लोकतन्त्र ख़तरे में है। खड़गे ने कहा कि अगर देश में संविधान ख़त्म हो गया, तो जैसे हम आज़ादी के पहले ग़ुलाम थे, वैसे ही फिर से ग़ुलाम बन जाएंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में अंग्रेज़ आए थे, उनसे हम लड़े, तो वो यहाँ से चले गए। खड़गे ने कहा कि अब नया तानाशाह आया है, जो लोगों को डराता-धमकाता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए ये चुनाव देश के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये चुनाव संविधान और लोकतन्त्र को बचाने के चुनाव हैं।